फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आटो चालक ने घायल यात्री को पीटा, सड़क किनारे फेंककर फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ऑटो चालक ने घायल यात्री को पीटा, सड़क किनारे फेंककर फरार
विज्ञापन

हापुड़। तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पलटे ऑटो के दौरान घायल हुए युवक को चालक ने पहले तो जमकर पीटा और इसके बाद सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
नगर के मोहल्ला भगवानपुरी निवासी रोशनलाल ने बताया कि 26 दिसंबर को उसका पुत्र पवन सिंभावली से थ्री व्हीलर में सवार होकर घर लौट रहा था। चालक ऑटो को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव ततारपुर के पास हाईवे पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जमा हुए लोगों ने चालक से घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा। चालक ऑटो में घायल को लेकर अस्पताल के लिए चल दिया। लेकिन उसने रास्ते में ही ऑटो रोक दिया और उतरने को लेकर घायल के साथ मारपीट कर दी। आरोपी उसे मीनाक्षी रोड पर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना देहात प्रभारी निरीक्षक राजेश भारती ने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ऑटो के नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed