फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शहर में माहौल पूरी तरह शांत, तनाव भी छटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शहर में माहौल शांत, तनाव भी हुआ कम
विज्ञापन

हापुड़। बलवे के बाद शुक्रवार शांतिपूर्वक गुजर जाने के बाद शहर का माहौल पूरी तरह से शांत बना रहा और इससे तनाव भी कम हुआ है। हालांकि शहर के कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में अभी भी एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, पिछली बार बवाल में चिन्हित किए गए बलवाईयों के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।
पिछले शुक्रवार में कुछ उपद्रवियों द्वारा बलवा किया जाने के बाद इस शुक्रवार पुलिस पूरी तरह से अलर्ट थी और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने को लेकर तैयार थी। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता के चलते शुक्रवार शांतिपूर्वक ढंग से गुजर गया। क्षेत्र में व्याप्त शांति के बाद अब यहां तनाव भी कम होना शुरू हो गया है। जिन क्षेत्रों में पुलिस तैनात थी। वहां फोर्स भी कम कर दी गई है। केवल अधिक संवेदनशील इलाकों में ही फोर्स तैनात है। इस स्थिति के चलते अब तनाव में कमी आयी है। इन क्षेत्रों में दिन पूरी तरह सामान्य गुजरा और काफी चहल पहल रही। ऐसे में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस द्वारा बलवे में चिन्हित किए गए आरोपियों के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है। शनिवार के दिन पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि समय से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सभी के रिकार्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed