फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन,आधे शहर की बत्ती दिनभर रही गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन, आधे शहर की बत्ती दिनभर रही गुल
विज्ञापन

हापुड़। आनंद विहार इलाके में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से शनिवार को दिल्ली रोड और टाऊन हॉल व प्रीत विहार बिजलीघर ठप हो गए। आधे शहर में दिनभर आपूर्ति गुल रहने से हजारों लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम कर्मचारी फाल्ट को दुरुस्त करने में जुटे रहे। देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो सकी। आए दिन इस तरह की समस्या से लोगों में रोष व्याप्त है।
दिल्ली रोड और टाऊन हॉल बिजलीघर से हापुड़ के आधे शहर को आपूर्ति मिलती है। इसमें दिल्ली रोड, मेरठ रोड, बुलंदशहर और गढ़ रोड के सैकड़ों मोहल्ले शामिल हैं। शनिवार को आनंद विहार के पास टाऊन हॉल बिजलीघर को आ रही हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया।
विज्ञापन

जिसके चलते उक्त बिजलीघर बंद होने से निगम कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग की, जिसमें फाल्ट मिलने के बाद उसे दुरुस्त करना शुरू किया गया। वहीं से दिल्ली रोड के लिए भी हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जिसके चलते कोई अनहोनी न हो, इसके लिए उक्त बिजलीघर के लिए जा रही लाइन को भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर तीनों बिजलीघर ठप रहने से मोहल्ला चमरी, अर्जुननगर, अपना घर कॉलोनी, मजीदपुरा, न्यू आलोक, पुरानी चुंगी, फिरोज बिल्डिंग, रफीकनगर, पीरबाउद्दीन, मोहल्ला नई आबादी, मंडी पाटिया, सर्राफा बाजार, कोटला मेवतियान, पुराना बाजार, बुलंदशहर रोड आवास विकास, तगासराय, फूलगढ़ी, कोटला सादात, चाह कमाल, गोल मार्केट, सिकंदरगेट, रेलवे रोड, शिवपुरी, श्रीनगर, माता मोहल्ला, आर्यनगर, जवाहरगंज समेत आधे शहर की बत्ती गुल रही। लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस तरह की समस्याएं आए दिन होती हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बहरहाल, निगम कर्मियों ने देर शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट को दुरुस्त कर, बिजलीघरों की आपूर्ति बहाल की। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण यह समस्या बनी थी। जिसे दुरुस्त करा, बिजलीघरों को चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed