{"_id":"5dbc6c7d8ebc3e93d33e883b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd187492598","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ों पर पानी का छिड़काव करा हापुड़ को गैस चैंबर बनने से रेकेगी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ों पर पानी का छिड़काव करा हापुड़ को गैस चैंबर बनने से रेकेगी पालिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ों पर पानी का छिड़काव करेगी नगर पालिका
हापुड़। अब नगर पालिका हापुड़ को प्रदूषण से बचाने के लिए पेड़ों पर पानी का छिड़काव कराने की तैयारी में है। जिससे हापुड़ में प्रभावित होती वायु की गुणवत्ता के स्तर को सुधारा जा सके।
दिवाली के बाद से ही हापुड़ की वायु गुणवत्ता का स्तर घटता जा रहा है। वायु की गुणवत्ता गिरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। ऐसे में नगर पालिका ने प्रदूषण के स्तर में सुधार करने के लिये शहर की प्रमुख सड़क गढ़ रोड, दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड व मेरठ रोड पर टैंकरों से पानी का छिड़काव भी कराया था। जिससे सड़कों पर उड़ती धूल को रोका जा सके। प्रदूषण को भी कम किया जा सके। हालांकि अभी भी प्रदूषण का स्तर सभी की पेशानी पर बल डाले हुये हैं।
अब नगर पालिका ने बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिये पेड़ों पर पानी का छिड़काव कराने की भी तैयारी की है। पेड़ों पर पानी का छिड़काव होने से वातावरण में कार्बन डॉइऑक्साइड की अपेक्षा ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होगी। जिससे वायु प्रदूषण का स्तर कम होगा।
विज्ञापन
सुबह-शाम दिया जाएगा ज्यादा ध्यान
- मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सर्द मौसम में सुबह-शाम हवा धीमी होने की वजह से वायु में धूल के कण जमा हो जाते हैं। इससे वातावरण में धुंध जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। सुबह-शाम को ऐसी स्थिति ज्यादा परेशानी पैदा करती है। ऐसे में सुबह-शाम को पेड़ पौधों पर पानी का छिड़काव होगा। नगर पालिका ईओ जेके आनंद ने बताया कि हापुड़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक के स्तर को सुधारने के लिये पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। प्रदूषण का स्तर बढने पर पेड़ों पर पानी का भी छिड़काव कराया जाएगा।