{"_id":"5dbc6dde8ebc3e93c52f1c5c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd187492486","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षिका रश्मि मित्तल समेत 23 छात्रों को भेजा आशीर्वाद पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षिका रश्मि मित्तल समेत 23 छात्रों को भेजा आशीर्वाद पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री ने शिक्षिका रश्मि मित्तल समेत 23 छात्रों को भेजा आशीर्वाद पत्र
हापुड़। दोयमी स्थित जूनियर हाईस्कूल की सहायक अध्यापिका रश्मि मित्तल व 23 छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशीर्वाद पत्र भेजा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर छात्रों ने एक पेपर चार्ट पर उनका चित्र बनाकर अपने संदेश लिखे थे। जिसे पीएम मोदी ने सराहा, पत्र मिलने से सभी के चेहरे खुशी से खिल गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर विद्यालय की अध्यापिका रश्मि मित्तल ने एक चार्ट पेपर को विश वॉल के रूप में लगाया था। जिसमें विद्यालयों के बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए देश के बिना किसी बाधा के प्रगति पथ पर निरंतर ले जाने के लिए अपनी शुभकामनाएं लिखीं।
चार्ट पर बच्चों ने पीएम मोदी के लिए बड़े ही मार्मिक बधाई संदेश भी लिखे थे। अध्यापिका रश्मि मित्तल ने इस शुभकामना संदेश को पंजीकृत डाक से पीएमओ कार्यालय भेज दिया। बच्चों संदेश को प्रधानमंत्री ने पढ़कर सराहा, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चार्ट पर सिर्फ संदेश के साथ ही छात्रों ने नाम लिखकर भेजे थे, अलग से कोई सूची नहीं थी। फिर भी प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्येक छात्र के नाम से अलग अलग आशीर्वाद पत्र भेजा गया।
विज्ञापन
यह पत्र अध्यापिका रश्मि मित्तल, सपना, सोनिया, निकिता, रोहन, रोशनी, दीपांशु, पायल, निधि, योगेंद्र, सीमा, प्रियांशी, आशीष, विवेक, सबा, कृष्ण शर्मा, सना, संध्या, दिशा, कशिश, जुबैर, चेतन, शिवम, अनमोल के नाम से भेजा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पत्र के माध्यम से आभार प्रकट करते हुए सभी को न्यू इंडिया के सपने को साकार करने के लिए आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य व सुखद भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य दिलशाद अली, अध्यापिका रानी चाहल ने सभी का उत्साहवर्धन किया।