फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ का धनावली अट्टा गांव सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur  news
हापुड़ का धनावली अट्टा गांव सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित
विज्ञापन

हापुड़। प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की दिशा में हापुड़ के गांव धनावली अट्टा ने एक मिशाल कायम की है। यहां के ग्रामीणों ने ग्राम सभा की खुली बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिम के इस्तेमाल पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। साथ ही अन्य गांवों में भी अलख जगाने की बात कही।
गांव धनावली अट्टा में शुक्रवार को ग्राम प्रधान माधवी सिंह की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्लास्टिक का प्रकृति पर पड़ने वाले कुप्रभाव को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया, साथ ही इससे फैलने वालों रोगों को भी बताया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ ली। जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण ने कहा कि पॉलिथीन और प्लास्टिक पर्यावरण और मनुष्य स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं। ग्रामीणों को एक मुहिम चलाकर, इसके प्रयोग को बंद करना चाहिए। ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि ग्राम पंचायत । इसी प्रकार से जवाबदेही और प्रमाणिकता से कार्य करने लगीं तो सही मायनों मे स्वराज की प्राप्ति का लक्ष्य पूरा हो सकेगा और गावो के विकसित होने से देश विकसित हो जाएगा।
बैठक में ग्राम पंचायत सचिव हरिओम सैनी ने इस वर्ष करवाए गए कर्यों तथा उनके विरुद्ध किए गए भुगतान की भी जानकारी ग्रामीणो को दी। ग्राम प्रधान ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नंबर एक मे बालिकाओं केप लिए शौचालय, रसोईघर के निर्माण के अलावा शहर की तर्ज पर गांव में गमले आदि रखवाए गए हैं। शासन के निर्देश पर वृह्द वृक्षारोपण तथा जल संचयन के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनवाए गए है।

बैठक मे हरेंद्र, रामकुमार, ऋषि, चमन, किशोरीलाल, गजराज, कविकांत, बृज, विनय, अजय, रविन्द्र, परम सिंह, शीला, विकास, देवेन्द्र, रामानंद, दयाराम, शिवकुमार शर्मा, अशोक, सेलक, समरपाल, सुदेश, जितेन्द्र, अजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed