फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रेलवे फाटक के पास मिला सिर कटा शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रेलवे फाटक के पास मिला सिर कटा शव
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी स्थित रेलवे फाटक के पास खाई में एक युवक का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के सिर को काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। काफी मशक्कत के बाद देर शाम युवक की शिनाख्त मोहल्ला आदर्शनगर नगर कॉलोनी निवासी के रूप में हुई। वह एक अक्टूबर से परिजनों से झगड़ा कर घर से गया था।

मोहल्ला चमरी स्थित रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह टहलने निकले लोगों को खाई में करीब 40 वर्षीय एक युवक का सिर कटा शव पड़ा दिखाई दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सिर कटा शव मिलने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक का सिर ढूंढने का लोगों ने क्षेत्र में काफी तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। लोग रंजिशन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ट्रेन से कटकर मौत की आशंका व्यक्त कर रही है। देर शाम मृतक की शिनाख्त मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी निवासी सुमित पुत्र सुनील के रूप में हुई। वह एक अक्टूबर को किसी बात को लेकर परिजनों से लड़कर चला गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि युवक परिजनों से लड़कर घर से निकला था। ऐसे में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर या घटनास्थल के आसपास के खून के छींटे नहीं मिले हैं, जो अक्सर ट्रेन से कटने के बाद ही होता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed