{"_id":"5d7fd1fd8ebc3e93cf656c37","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1845442192","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार की दुर्घटना के नाम पर हड़पे एक लाख 80 हजार रुपये9","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार की दुर्घटना के नाम पर हड़पे एक लाख 80 हजार रुपये9
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदार की दुर्घटना के नाम पर हड़पे एक लाख 80 हजार रुपये
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा निवासी एक व्यक्ति से एक ठग ने रिश्तेदार के नाम से फोन कर उससे एक लाख 80 हजार रुपये ठग लिए। मामला एक वर्ष पुराना है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव उपैड़ा निवासी परमानंद त्यागी ने बताया कि मेरठ के सरधना में उनका साढू राकेश रहता है। एक सितंबर 2018 को उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने बताया कि वह उसका साढू राकेश बोल रहा है। वह अपने परिवार के साथ मथुरा घूमने जा रहा था। लेकिन रास्ते में हुई सड़क दुर्घटना में वह और उसका परिवार घायल हो गया। उसे तुरंत परिवार के सदस्यों के लिए दो लाख रुपयों की आवश्यकता है। रिश्तेदार की परेशानी से घबराये परमानंद ने हापुड़ स्थित एक दुकान से पेटीएम के माध्यम से बताए गए खाते में एक लाख 80 हजार की रकम जमा करा दी। शाम को पीड़ित ने अपनी साली के नंबर पर फोन कर घायलों का हाल जानने का प्रयास किया, तो पूरा मामला फर्जी निकला। इसे सुनकर उसके होश उड़ गए।
मामले की शिकायत करने पीड़ित थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।