फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भाकियू की महापंचायत से एलान, आज होगा जेल भरो आंदोलन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
भाकियू का महापंचायत में एलान, आज होगा जेल भरो आंदोलन
विज्ञापन

हापुड़। निर्माणाधीन एनएच-235 से दोयमी-धनौरा संपर्क मार्ग पर लिंक व सर्विस रोड की मांग को लेकर चल रहे धरने में सोमवार को भाकियू ने महापंचायत बुलाई। इसमें एलान किया गया कि मंगलवार को जेल भरो आंदोलन होगा। एनएचएआई के पीडी और एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन वार्ता विफल रही। मांग पूरी न होने पर 20 सितंबर को छिजारसी टॉल टैक्स को भी फ्री किया जाएगा।

दोयमी-धनौरा संपर्क मार्ग से हजारों ग्रामीणों का रोजाना आवागमन होता है। यहां के ग्रामीण इस संपर्क मार्ग से एनएच-235 को जोड़ने की मांग कर रहे हैं। बीते 26 दिन से ग्रामीण व भाकियू कार्यकर्ता मांग पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसके विरोध में सोमवार को भाकियू ने महापंचायत बुलाई। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता समेत ग्रामीणों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से मांग पूरी न होने पर मंगलवार को जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। सूचना पर एनएचएआई के पीडी और एसडीएम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता व ग्रामीण लिखित में आदेश देने की मांग पर अड़ गए। लिखित में आदेश न मिलने के विरोध में ग्रामीणों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा व सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी ने बताया कि मंगलवार सुबह एसडीएम सदर कार्यालय का घेराव करेंगे, जिसके बाद 50 कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देंगे, मांग पूरी न हुई तो आंदोलन को बढ़ाया जाएगा। 20 सितंबर से छिजारसी टॉल टैक्स को फ्री कर दिया जाएगा। सोमवार को महापंचायत के दौरान रागिनी कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर धरने पर पहुंचे ग्रामीणों का मनोरंजन किया। गठित कमेटियों ने भी दिनभर गांवों में जनसंपर्क कर, आंदोलन को मजबूत करने का दम भरा। महापंचायत में मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, बबली त्यागी, योगेश्वर त्यागी, सुरेश त्यागी, पप्पू त्यागी, धर्मवीर त्यागी, श्रीभगवान त्यागी, मुकेश त्यागी, पूरन, अशोक त्यागी, सचिन त्यागी, सुनील त्यागी, विनोद त्यागी, महेश जाटव, कुलदीप त्यागी, घनश्याम शर्मा, सुशील त्यागी, मूलचंद, भूरे, भूषण, अवशेष, बिन्नू, जयभगवान, राजीव, सांयी, मुनेश, मुकेश त्यागी, योगेंद्र जाटव, सर्वेश, भोलू, अंकित, तन्नू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed