{"_id":"5d7d2f918ebc3e016c139349","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd184381695","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 690 बूथों पर आज ढाई लाख बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियो की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 690 बूथों पर आज ढाई लाख बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियो की दवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज ढाई लाख बच्चे पियेंगे पोलियो की दवा
हापुड़। जिले में रविवार को 690 बूथों पर करीब ढाई लाख बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाई जाएगी। शनिवार को सीएमओ ने जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने स्लोगन बोलकर अभिभावकों को जागरूक किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। इस दवा के पीने से बच्चों में पोलियो का खतरा नहीं रहता है। डिप्टी सीएमओ डा. संजीव कुमार ने बताया कि रविवार को जिले में करीब 690 बूथ लगाकर ढाई लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। वहीं छूटे बच्चों को सोमवार से शुक्रवार तक डोर टू डोर अभियान चलाकर दवा पिलाई जाएगी।
इस दौरान कोठीगेट स्थित पीएचसी से रैली निकाली गई। बच्चों ने स्लोगन बोलकर अभिभावकों को पोलियो के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. प्रवीण शर्मा, डा. योगेश गुप्ता, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।