{"_id":"5d6ff3448ebc3e93dd48dbe1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1836834193","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! संचारी रोग नियंत्रण अभियान में हो रही खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब! संचारी रोग नियंत्रण अभियान में हो रही खानापूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संचारी रोग नियंत्रण अभियान में हो रही खानापूर्ति
हापुड़। नगर पालिका की ओर से चलाए गए संचारी रोग नियंत्रण अभियान में काम के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। लोगों को जागरूक करने के बजाय पालिका कर्मचारी वार्डों में जाकर हाथों में बैनर लेकर फोटो खिंचवाकर रिपोर्ट भेज दे रहे हैं। खास बात ये है कि जिन वार्डों में अभियान चलाया जाता है, वहां के लोगों को भी इसकी जानकारी नहीं दी जाती।
गौरतलब है कि शासन ने दो से 30 सितंबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत पालिका वार्डों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रही है। इसके लिये संबंधित अफसरों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, लेकिन संबंधित अफसर व कर्मचारी अभियान के नाम पर महज खानापूर्ति कर रहे हैं। लोगों को इस रोग के नियंत्रण के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है, जबकि अभियान के नाम पर बैनर, पोस्टर आदि पर काफी धनराशि खर्च की जा रही है।
------
साफ वार्डों में ही चल रहा अभियान
खास बात ये है कि पालिका अफसर साफ-सुथरे वार्डों में ही ये अभियान चला रहे हैं। जिन वार्डों में गंदगी फैली है, अफसर वहां अभियान चलाना तो दूर उनकी तरफ देख भी नहीं रहे हैं। वार्डों से इसे लेकर संपूर्ण समाधान दिवस, मुख्यमंत्री पोर्टल और डीएम कार्यालय में शिकायतें की जा रही हैं।
विज्ञापन
---------
नगर पालिका ईओ जेके आनंद ने बताया कि मामले में जांच कराकर उचित कार्रवाई की जायेगी। किसी भी हाल में अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।