फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सेना भर्ती से पहले ही दलाल हुए सक्रिय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सेना भर्ती से पहले ही दलाल हुए सक्रिय
विज्ञापन

हापुड़। जनपद में 14 अक्तूबर से होने वाली पांच जिलों की सैनिक भर्ती को लेकर दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने अपने चक्रव्यूह में युवाओं को फंसाना जाल बुनना शुरू कर दिया है। पूर्व में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी के मामलों का खुलासा होने के बाद पुलिस विभाग ने भी कमर कस ली है। युवाओं को ठगी से बचाने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगवाए जाएंगे।
गांव-देहात के युवाओं में सेना में जाकर करियर बनाने की ज्यादा ललक रहती है, लेकिन गांव के लोग भोले भाले होने की वजह से बहकावे में जल्दी आ जाते हैं। ठग व शातिर ग्रामीण लोगों के भोलेभाले पन का फायदा उठाकर ठगी करते हैं। जानकारों की मानें तो अब जनपद में अक्तूबर माह में होने वाली सैनिक रैली भर्ती को लेकर सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

ठगों का नेटवर्क जनपद के अलावा अन्य जनपदों मेें भी सक्रिय होना बताया जा रहा है। सेना में जाने का सपना देखने वाले युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है।
पिछले दिनों प्रकाश में आए ठगी के मामले
- तीन सिंतबर- हापुड़ कोतवाली में रेलवे में नौकरी लगवाने वाले गिरोह पर मुकदमा
- 24 अगस्त- गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में नौकरी के नाम पर ठगी का मुकदमा
- दस अगस्त कोतवाली में नौकरी के नाम पर 15 लाख हड़पने का मुकदमा
- नौ अगस्त को कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सात सदस्य पकड़े
- पांच अगस्त को पिलखुवा थाना में 17 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
- संपूर्ण समाधान दिवस व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी पहुंच रही नौकरी के नाम ठगी करने की शिकायतें
- पांच जिलों के युवा होंगे शामिल
सैनिक भर्ती रैली में हापुड़ जनपद के अलावा बुलंदशहर, रामपुर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद के युवा शामिल होंगे। उनको रैली में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- युवा बरतें सावधानी
- भर्ती कराने को लेेकर किसी के झांसे में न आएं
- स्वयं की मेहनत पर विश्वास रखें
- भर्ती वाले गिरोह को लेकर पूरी तरह सतर्क रहें
- गिरोह की जानकारी पुलिस-प्रशासन को सूचना दें
कोट-
एसएसपी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि जनपद में अक्तूबर माह में होने वाली सैनिक भर्ती रैली को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिले में इससे पहले भी ठगी के दर्जनों मामले सामने आए हैं। नौकरी दिलाने के नाम पर भोले भाले युवाओं को ठगा जा रहा है। कई गिरोह का भंडाफोड़ भी हो चुका है। सेना भर्ती के दौरान युवाओं को जागरूक करने के लिए हर कोतवाली, थाने में नौकरी के नाम पर पोस्टर लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed