फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नकली देसी घी बनाने वाली डेयरी व गोदाम सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नकली देसी घी बनाने वाली डेयरी व गोदाम सील
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगंज में नकली देसी घी बनाने वाली एक डेयरी और उसके गोदाम पर पारस कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान डेयरी संचालक मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने डेयरी और गोदाम सील कर दिया। कंपनी के प्रबंधन ने डेयरी के मालिक और उसके पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
वीआरएस फूड्स(पारस) कंपनी के प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें कुछ समय पहले सूचना मिली थी कि हापुड़ के किशनगंज स्थित प्रिया डेयरी पर उनके फर्म के नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिसके बाद कंपनी द्वारा ग्राहक बनकर देसी घी खरीदा गया और इसे लैब भेजा गया। लैब में देसी घी खाने योग्य नहीं आया। बताया कि इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। शिकायत के आधार पर मंगलवार दोपहर पुलिस टीम ने अधिकारियों के साथ प्रिया डेयरी पर छापा मारा, लेकिन पुलिस की भनक डेयरी संचालकों को पहले ही लग गई। इसके चलते आरोपी डेयरी को बंद कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेयरी और उसके गोदाम को सील कर दिया।
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार ने बताया कि प्रबंधक की तहरीर पर अनिल अग्रवाल और पुत्र प्रदीप अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी, कापीराइट एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों फरार हैं। उधर, मिलावट खोरों पर अभी तक कार्रवाई न होने और सूचना लीक होने पर लोगों ने स्थानीय अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed