फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किसानों को नहीं मिला लिखित आदेश, 13वें दिन धरना जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कल से जिला मुख्यालय पर आरपार की लड़ाई लड़ेंगे ग्रामीण, होगा अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन

हापुड़। दोयमी-धनौरा संपर्क मार्ग पर निर्माणाधीन एनएच-235 से लिंक व सर्विस रोड बनाने का लिखित आदेश न मिलने के विरोध में ग्रामीणों ने कल से आरपार की लड़ाई का एलान किया है। भाकियू के साथ मिलकर ग्रामीण कल से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने हाइवे पर 13वें दिन भी कार्य बाधित रख, धरना प्रदर्शन जारी रखा।
उल्लेखनीय है कि दोयमी-धनौरा मार्ग से होकर हजारों ग्रामीणों का आवागमन होता है। इस मार्ग के ऊपर से निर्माणाधीन एनएच-235 निकल रहा है। यहां के ग्रामीण लिंक व सर्विस रोड की मांग कर रहे हैं। समस्या का निस्तारण न होने के विरोध में बीते 13 दिन से भाकियू व ग्रामीणों ने हाइवे का कार्य रुकवाकर धरना दिया हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार को जिला प्रशासन ने बैठक कर, ग्रामीणों को राहत का आश्वासन दिया था। ग्रामीण लिखित आदेश देने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को भी लिखित आदेश न मिलने के विरोध में ग्रामीणों ने 13वें दिन भी धरना जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा व मंडल सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि लिखित में आदेश नहीं मिल सका है। पांच सितंबर से जिला मुख्यालय पर होने वाले आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है। ग्रामीणों से पूर्ण समर्थन है, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होकर, जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी मौखिक आश्वासन देकर धरना समाप्त करना चाहते हैं। ग्रामीण धरने से हट जाएंगे तो एनएचएआई अपनी मनमानी करेगा और हाइवे से लिंक और सर्विस रोड भी नहीं निकल सकेगी। लेकिन ग्रामीण जागरूक हैं। अधिकारियों की कार्यशैली से वाकिफ हैं। जब तक उन्हें लिखित आदेश नहीं मिलता है। तब तक ग्रामीणों का धरना जारी रहेगा। बृहस्पतिवार से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। मांग पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा।

इस मौके पर फूल सिंह चौहान, सचिन त्यागी, बबली सिंह, संदीप चौधरी, जयभगवान सिंह, मुकेश त्यागी, कुंवर नरेंद्र सिंह, सुधीर त्यागी, धर्मवीर सिंह, सुंदरपाल सिंह, मुकेश त्यागी, महेश चंद, आशू, सतीश चंद, सोहन पाल सिंह, नीरज कुमार, सुरेंद्र सिंह, इफ्तेखार खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed