फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ के अल्लाबख्शपुर में बुजुर्ग दंपति की गोली मारकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बुजुर्ग दंपति की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार रात करीब दो बजे दीवार फांदकर घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने बिजली निगम से सेवानिवृत्त बुजुर्ग लिपिक और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश मौके पर मौजूद अन्य परिजनों को बंधक बनाकर एक लाइसेंसी बंदूक और तीन मोबाइल व पर्स लूट ले गए। तड़के पुलिस को सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। एसपी डा. यशवीर सिंह, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र तथा तीनों थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। लेकिन पुलिस ने लूट की घटना से इंकार करते हुए जल्द खुलासा करने का दावा किया।
मूलरूप से हापुड़ के देवलोक निवासी प्रमोद कुमार गर्ग(70) करीब 10 साल पहले बिजली निगम से लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जिसके बाद प्रमोद ने गढ़ क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर में हाइवे किनारे जमीन खरीदकर फार्म हाउस बनाया था। तभी से वह पत्नी वीना गर्ग (62), बड़े पुत्र विश्वजीत(22) दत्तक पुत्र जगजीत (11) पुत्रवधु अनीता व मानसिक रूप से कमजोर साली बबीता के साथ यहां रह रहे थे। शुक्रवार रात वे परिवार के सदस्यों के साथ फार्म हाउस पर सो रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रात करीब दो बजे तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाश दीवार फांदकर फार्म हाउस में घुस गए। बदमाशों ने बरामदे में फोल्डिंग पर सो रहे पीके गर्ग की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। इसके बाद बदमाशों ने पीके गर्ग के पास बरामदे में ही सो रही उसकी साली बबीता और ऊपरी मंजिल पर सो रहे परिवार के अन्य सदस्यों को भी बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में लूटपाट शुरू कर दी। जिसका मृतक की पत्नी वीना ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उसके सीने में गोली मारकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। वीना की हत्या से उसके परिजन दहशत में आ गए और एक कोने में छिपकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश घर में रखी एक लाइसेंसी बंदूक, पर्स और तीन मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद भी घंटों तक परिजन दहशत में रहे। सुबह करीब पांच बजे परिजनों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी।
डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस मे हड़कंप मच गया। गढ़ सर्किल के तीनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी डा. यशवीर सिंह, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम और डॉग स्कवायड ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना के संबंध में मृतक पीके गर्ग के ड्राइवर मोहित कुमार ने तहरीर दी है।

एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि मामले में खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। लूट का मामला प्रकाश में नहीं आया है। घर में अलमारी लॉकर और यहां तक कि मृतका के हाथों में आभूषण भी सुरक्षित हैं। घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं, दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed