{"_id":"5d5eddde8ebc3e6c6102a02b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd182790050","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में किया हंगामा, अधिकारियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में किया हंगामा, अधिकारियों को बनाया बंधक
विज्ञापन
भाकियू ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारियों को बनाया बंधक
हापुड़। किसानों द्वारा जमीन का बैनामा करने के दौरान सुविधा शुल्क लिए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हंगामा कर, अधिकारियों को बंधक बना लिया। किसानों की समस्या के समाधान के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण व राधेलाल त्यागी ने कहा कि किसान जब भूमि का बैनामा करने जाते हैं तब उनसे सुविधा शुल्क वसूला जाता है। यह पैसा न देने पर उनके घर स्टांप चोरी का नोटिस भेज दिया जाता है। इस संबंध में कई बार अफसरों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी व संगठन मंत्री राजेंद्र डागर ने कहा कि दाखिल खारिज के नाम पर भी भारी रिश्वत ली जा रही है। इस असुविधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध में कार्यकर्ताओं ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जोरदार हंगामा कर, अधिकारियों को बंधक बना लिया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
इस मौके पर जयकरण सिंह भाटी, रवि भाटी, राहुल भाटी, लीले सिंह, सागर सिंह, सुबोध त्यागी, योगेश त्यागी, वीरेंद्र, सुनील कुमार, योगेंद्र शर्मा, शेर मोहम्मद, रिहान खां, सुधाकर त्यागी, विकास त्यागी, रवीश गुर्जर, राजपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।