फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हाईवे पर लिंक,सर्विस रोड न बनाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रुकवाया निर्माण कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
लिंक रोड बनवाने के लिए ग्रामीणों ने हाइवे पर रोका काम
विज्ञापन

हापुड़। दोयमी-धनौरा मार्ग के ऊपर से बनाए जा रहे निर्माणाधीन एनएच-235 पर लिंक व सर्विस रोड न बनाए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को आधा दर्जन गांवों के लोगों ने हाईवे निर्माण का कार्य रुकवाकर, धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने डीएम से भी शिकायत की, लेकिन राहत नहीं मिल सकी। अब ग्रामीणों ने आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है।
दोयमी-धनौरा मार्ग से होकर वझीलपुर, सूदना, खड़खड़ी, असरा, मुरादपुर, गोहरा अलामगीरपुर, मुदाफरा समेत दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन होता है। एनएचएआई द्वारा यहां एनएच-235 का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण शुरूआत से ही हाईवे पर दोयमी-धनौरा संपर्क मार्ग पर लिंक रोड बनाने की मांग उठा रहे थे। इसके अलावा किसानों के हित में सर्विस रोड भी बनाने की मांग उठायी गई। राहत नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने 25 अगस्त से धरना प्रदर्शन कर, आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया था। इसके लिए ग्रामीण युद्धस्तर पर जन संपर्क कर रहे थे, लेकिन बुधवार रात एनएचएआई की टीम ने हाइवे पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को धनौरा के प्रधान योगेश्वर त्यागी के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने हाईवे निर्माण के कार्य को रुकवा दिया और धरना प्रदर्शन शुरू किया। आधा दर्जन गांवों के लोग धरने में शामिल हुए। ग्रामीणों ने लिंक रोड व सर्विस रोड न बनाए जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करने वालों में योगेश्वर त्यागी, नीटू त्यागी, ज्ञानेंद्र त्यागी, सतेंद्र प्रधान, ज्ञानेश्वर त्यागी, अमरपाल, सचिन त्यागी, मनवीर सिंह, जयभगवान, बब्लू त्यागी, धर्मवीर त्यागी, सचिन, मोहित, सुशील, मुनेंद्र, मुकेश, महेश जाटव, बिजेंद्र वाल्मीकि, कुलदीप त्यागी, मुनेश, गौरव, राजू त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed