फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्रधानमंत्री के साथ इसरो के नियंत्रण कक्ष से चंद्रयान-टू की लैंडिंग देंखेंगे मेधावी छात्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
प्रधानमंत्री के साथ चंद्रयान-टू को चांद पर उतरते देखेंगे मेधावी छात्र
विज्ञापन

हापुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर महीने में चंद्रयान-टू को चंद्रमा की सतह पर उतरते हुए इसरो के नियंत्रण कक्ष में उपस्थित होकर देखेंगे। इस अद्भुत पल के गवाह मेधावी छात्र भी होंगे। ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से प्रत्येक प्रदेश से दो-दो छात्रों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता की गाईडलाइन जारी कर दी गई है।
चंद्रयान के सफल संप्रेक्षण से पूरा देश गौरवांवित हैं। चंद्रयान-टू सितंबर महीने में चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। इस ऐतिहासिक पल का सभी को बेसब्री से इंतजार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चंद्रयान-टू की लैंडिंग को इसरो के नियंत्रण कक्ष से देखेंगे। देश के मेधावी छात्रों को भी इस अद्भुत दृश्य को दिखाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय द्वारा प्रदेश के समस्त डीआईओएस व बीएसए को पत्र भेजकर छात्रों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। चंद्रयान-2 की लैंडिंग प्रधानमंत्री के साथ देखने के लिए छात्रों को अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाना होगा। इसके लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्र भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक राज्य व केंद्र शासित प्रदेश से दो-दो विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। डीआईओएस व बीएसए को माध्यमिक व जूनियर हाईस्कूल के कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्रों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि पत्र मिल चुका है। प्रतियोगिता का समय व तिथि भी जल्द ही बता दी जाऐंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed