फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मेरठ में स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने से हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने से हड़कंप, अधिकारी सतर्क
विज्ञापन

हापुड़। बरसात के कारण गिरते तापमान में स्वाइन फ्लू का वायरस सक्रिय हो गया है। मेरठ मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब ने गाजियाबाद की एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की है। हापुड़ से सटे जिले में मरीज मिलने से स्थानीय स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है, चिकित्सकों को कड़े दिशा निर्देश दिए हैं।
अमूमन स्वाइन फ्लू का वायरस 30 डिग्री से कम तापमान पर सक्रिय होता है। इन दिनों जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री तक बना हुआ है। बरसात के कारण मौसम और जमीन में नमी से संचारी रोगों में इजाफा होता दिख रहा है। मेरठ मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब ने गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि कर दी है। मरीज का उपचार भी मेरठ केे ही एक अस्पताल में चल रहा है। गाजियाबाद और मेरठ जिलों की सीमा हापुड़ से लगी हुई हैं। ऐसे में नजदीकी जिलों में स्वाइन फ्लू की आहट से स्थानीय स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। चिकित्सकों को संदिग्ध मरीजों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं, साथ ही उनका सैंपल जांच के लिए भेजने की भी बात कही है।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के लक्ष्ण
- तेज बुखार आना, सांस चढ़ना
- सांस लेने में समस्या होना
- गले में दर्द रहना, चक्कर आना
- पूरे शरीर में दर्द के साथ ही जी घबराना
बचाव के तरीके
- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं
- मुंह पर मास्क लगाकर रहें
- हाथों को नियमित अंतराल पर साबुन से धोएं
- समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें
कोट
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह का कहना है कि फिलहाल जिले में स्वाइन फ्लू का कोई मरीज नहीं मिला है। फिर भी चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया है, टैमी फ्लू दवा पर्याप्त मात्रा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed