{"_id":"5d5999478ebc3e897826c87a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1825260188","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान व पुत्र ने युवक को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान व पुत्र ने युवक को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान व पुत्र ने युवक को पीट पीटकर मार डाला
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हबिशपुर बिगास में मामूली विवाद में प्रधान और उसके पुत्र ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। शनिवार रात युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों पिता पुत्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल दोनों फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
गांव हबिशपुर बिगास निवासी संदीप गुप्ता (30) पुत्र स्वर्गीय गंगाशरण पिता की पेंशन से संबंधित किसी कागजात पर हस्ताक्षर कराने के लिए 16 अगस्त को ग्राम प्रधान राजेंद्र पाल के पास गया था। वहां किसी बात को लेकर संदीप का प्रधान से विवाद हो गया। गुस्साए प्रधान और उसके पुत्र धीरज ने संदीप को घेरकर लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा। कुछ ग्रामीणों ने उसे बचाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से घायल को मेरठ रेफर कर दिया गया। शनिवार रात संदीप की अस्पताल में मौत हो गयी। इस मामले में मृतक की बहन की तहरीर पर बाबूगढ़ पुलिस ने आरोपी प्रधान और उसके पुत्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि दो दिन पहले मारपीट हुई थी। इस संबंध में प्रधान और उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। फिलहाल दोनों फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।