{"_id":"5d54640a8ebc3e6cd327781f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1823369197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की पंचायत में जोरशोर से उठी किसानों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की पंचायत में जोरशोर से उठी किसानों की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल बीमा योजना से हजारों किसान वंचित : पवन
हापुड़। भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांव माधापुर में पंचायत कर किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की, साथ ही जल्द समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि फसल बीमा योजना व किसान सम्मान निधि से जिले के हजारों किसान वंचित हैं। सरकारी विभागों के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। इस समस्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष अमित प्रधान व मंडल प्रवक्ता योगेश त्यागी, सुबीश त्यागी ने कहा कि निराश्रित पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिला संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह व नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी ने कहा कि जिले के किसानों को गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा है। सरकार के आदेशों की अवहेलना की जा रही है।
जिला प्रभारी राजकुमार आर्य व जिला संरक्षक ने कहा कि किसानों के नलकूप बिलों पर लाखों की बकायेदारी जुड़कर आ रही है। इस बकायेदारी को दूर करने के लिए अफसरों के चक्कर लगाए जा रहे हैं, फिर भी समस्या जस की तस है। इस समस्या से जल्द राहत नहीं दिलायी गई तो वह आंदोलन को विवश होंगे। इस दौरान अर्जुन त्यागी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
बैठक में योगेश त्यागी, डा. संदीप, अमित प्रधान आदि मौजूद रहे।