{"_id":"5d54635c8ebc3e6d0c33bbba","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd182336622","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकायेदारी पर कटे संयोजन को जोडने पर नपेंगे लाइनमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकायेदारी पर कटे संयोजन को जोडने पर नपेंगे लाइनमैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकायेदारी पर कटे संयोजन को जोड़ने पर नपेंगे लाइनमैन
हापुड़। बिजली का बिल जमा न करने पर कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई के बाद लाइनमैनों द्वारा उपभोक्ताओं से पैसे लेकर कनेक्शन जोड़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस मामले में अधिकारियों ने जांच के दौरान यह पाया जाने पर निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही 15 अगस्त के बाद बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई के लिए, अवर अभियंताओं को सूची सौंप दी गई है।
हापुड़ डिवीजन क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर निगम का करोड़ों रुपये बकाया है। बकायेदारी पर अफसर कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई कर रहे हैं। लेकिन इस कार्रवाई का कुछ लाइनमैन गलत फायदा उठा रहे हैं। वह उपभोक्ता से संपर्क कर कुछ पैसे लेते हैं और कनेक्शन पर बिना बिल जमा कराए ही जोड़ देते हैं। इससे निगम को राजस्व हानि हो रही है। मामले की गंभीरता पर अधिशासी अभियंता ने बैठक कर, ऐसे मामले पकड़ में आने पर संबंधित कर्मचारियों को निलंबित करने की चेतावनी दी है, साथ ही 15 अगस्त के बाद अभियान चलाकर बकायेदारों पर कार्रवाई की योजना बनायी है। अवर अभियंताओं को सूची भी उपलब्ध करा दी है। इतना ही नहीं कनेक्शन कटने पर उपभोक्ताओं को बिल के साथ आरओ/डीओ शुल्क भी जमा कराना होगा। रात के समय भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
कोट
एक्सईन पीके गौतम ने बताया कि कार्रवाई की रणनीति बना ली गई है। बकायेदारी वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।