{"_id":"5d5312938ebc3e6c961a1de7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd182301989","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने सिपाही के सिर में मारा फावड़ा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार ने सिपाही के सिर में मारा फावड़ा, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान निर्माण के विवाद में ठेकेदार ने सिपाही के सिर पर मारा फावड़ा, गंभीर
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कालोनी में मकान के निर्माण के दौरान सिपाही का ठेकेदार से विवाद हो गया। ठेकेदार ने फावड़े से सिपाही के सिर पर वार कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद ठेकेदार खुद थाने पहुंच गया। जिसे हिरासत में ले लिया गया है।
बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र के गांव नंगला कटक निवासी अनिल मुरादाबाद में यूपी 100 पर तैनात है। हापुड़ में देहात थाना क्षेत्र के जरौठी रोड पर उसके मकान का निर्माण चल रहा है। शाम के समय सिपाही अनिल का किसी बात को लेकर ठेकेदार से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों में मारपीट शुरू हो गयी। इसी बात पर ठेकेदार ने फावड़ा उठाकर अनिल के सिर में मार दिया। जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सिपाही को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि हमले के बाद ठेकेदार खुद थाने में जाकर बैठ गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। थाना देहात प्रभारी रविंद्र राठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।