फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सिपाही पर शादी कर दुष्कर्म का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सिपाही पर धोखे से शादी कर, जान से मारने की कोशिश का आरोप
विज्ञापन

हापुड़। कस्बा पिलखुवा निवासी एक युवती ने 100 डायल पर तैनात एक सिपाही पर शादी कर उसे छोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पिछले पांच माह से आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। वहीं विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की गयी। पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
शिकायती पत्र में युवती ने बताया कि वह मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली है। वह पिछले पांच वर्षों से अपनी मौसी के साथ पिलखुवा में किराए पर रहती है। करीब पांच माह पहले उसके घर से सिलिंडर चोरी हो गया था। पीड़िता ने 100 नंबर पर काल कर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस गाड़ी पर तैनात उसके घर पहुंचे एक सिपाही ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद सिपाही ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध स्थापित कर लिये। शादी का दबाव बनाने पर सिपाही ने मंदिर में ले जाकर उससे शादी कर ली। इसके बाद पीड़िता के पता चला कि आरोपी पहले से ही विवाहित है। इस दौरान पीड़िता ढाई माह की गर्भवती हो गई। लेकिन उसका जबरन गर्भपात करा दिया गया। उसके परिजनों ने गला दबाकर उसे जान से मारने का भी प्रयास किया। सिपाही अब गाजियाबाद में तैनात है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पिलखुवा कोतवाली में की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गयी। मंगलवार को पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच करायी जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed