{"_id":"5d51b3d88ebc3e6d176707d9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1822024180","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हंगामा
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला दस्तोई रोड पर एक मकान पर दंपति के साथ रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने दंपति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
दस्तोई रोड निवासी सोनू (30) पुत्र बालकिशन पिछले कुछ सालों से परिजनों से अलग रहकर मोहल्ले में ही एक दंपति के मकान में रहता था। युवक मजदूरी का काम करता था और अविवाहित था। सोमवार सुबह युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजनों ने दंपति पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक की मां ओमबती ने बताया कि युवक को पिछले कुछ सालों से दंपति ने अपने वश में किया हुआ था, अब उसकी जहर देकर हत्या कर दी गयी। सुबह के समय मौके पर पहुंची मृतक की भाभी ने भी दंपति पर मारपीट करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोट
सीओ राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।