{"_id":"5d51b3da8ebc3e6cf90fc107","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1821987103","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान में बादल छाए रहे बादल, उमस ने किया बेहाल
हापुड़। आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी सोमवार को दिनभर उमस के प्रकोप से लोगों का जीना मुहाल रहा। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम वैज्ञानिक जल्द बरसात होने की बात कह रहे हैं।
सावन के महीने में चिलचिलाती धूप ने तो लोगों को परेशान नहीं किया है, लेकिन बरसात के साथ ही भयंकर उमस ने लोगों को पसीना निकाल दिया है। आलम यह है कि सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन चिपचिपाती गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा। वहीं, बरसात न होने से किसान फिर से चिंतित होने लगे हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिक मनोज आत्रे का कहना है कि जिस तरह का मौसम बना हुआ है, जल्द अच्छी बरसात होने की उम्मीद है।