{"_id":"5d4b131c8ebc3e6d1f61bbec","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1818836169","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने दो निर्माण कार्यों को किया सील, प्लॉटिंग को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने दो निर्माण कार्यों को किया सील, प्लॉटिंग को किया ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण ने दो निर्माण कार्यों को किया सील, प्लॉटिंग को किया ध्वस्त
माई सिटी रिपोर्टर
हापुड़। एचपीडीए द्वारा बुधवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान दो प्रकरणों में सीलिंग व एक प्रकरण में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी निरंकार सिंह तोमर ने बताया कि नगर क्षेत्र में फ्रीगंज रोड पर अरुण कुमार कृष्णा की तथा पंकज वर्मा द्वारा शिवपुरी के सामने बीएस बैटरीज पर किए जा रहे निर्माण को सील कर दिया।
साथ ही जरौठी रोड पर अमित केदार, विनय केदार, विपिन कुमार, श्याम आदि द्वारा 17 बीघा जमीन पर की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
एचपीडीए के वीसी डा.वीके सिंह ने अवैध निर्माणकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माणों को तत्काल रोक कर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर, ही निर्माण करे, अन्यथा कार्रवाई होगी।
बुधवार को की गई कार्रवाई में प्रभारी प्रवर्तन रामस्वरूप चौधरी, प्रवीण गुप्ता, अंगद सिंह, राकेश सिंह, सुभाष चंद चौबे, मोहम्मद हारुन, देशपाल सिंह, सीपी सिंह आदि रहे।