{"_id":"5d4b13d58ebc3e6d0e207699","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd181863428","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 402 किसानों का एक लाख रुपये का ऋण होगा माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 402 किसानों का एक लाख रुपये का ऋण होगा माफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 402 किसानों का एक लाख रुपये का ऋण होगा माफ
जतिन त्यागी
हापुड़। जिले में ऋण माफी से वंचित 402 किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सत्यापन के बाद कृषि विभाग के अफसरों ने बजट की डिमांड शासन से कर दी है। जल्द ही उन्हें ऋण माफी का लाभ मिलेगा। 158 किसान के दस्तावेजों में त्रुटि के चलते उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हित में ऋण माफी योजना चलाई थी। इस योजना के तहत कई चरणों में जिले के 22 हजार किसानों का करीब 148 करोड़ रुपये का ऋण माफ हुआ था। लेकिन हजारों किसान योजना के लाभ से वंचित रह गए थे।
किसानों ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर, खुद के पात्र होने के बावजूद ऋण माफी का लाभ न मिलने की बात कही थी। मामले की गंभीरता पर शासन स्तर से पोर्टल को खोल दिया गया था। इस पोर्टल पर जिले के 560 किसानों ने अपनी आपत्ति दर्ज करायी थी।
विज्ञापन
शासन के आदेश पर आवेदन करने वाले किसानों का भौतिक सत्यापन किया गया। बैंक और तहसील की टीम ने घर घर जाकर इन किसानों से फीड बैक लिया था। सत्यापन में 402 किसान पात्र मिले, जबकि 158 किसान दस्तावेजों में त्रुटि के चलते अपात्र कर दिए गए।
आनन फानन में इन किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए कृषि विभाग के अफसरों ने पैसों की डिमांड जनरेट कर दी है। जल्द ही इन 402 किसानों का एक लाख रुपये तक ऋण माफी का लाभ मिलेगा।
योजना से वंचित हुए 158 किसान
शासन स्तर से इस योजना का लाभ सिर्फ ऐसे किसानों को देना तय हुआ था, जिनके खातों में ट्रांजेक्शन नहीं हुआ था। लेकिन आवेदन करने वाले 560 किसानों में से 158 ऐसे थे, जिनके खातों से निर्धारित समयावधि के दौरान ट्रांजेक्शन हो चुका है। इसके चलते वह योजना से वंचित हो गए।
-अधिकारी कहिन-
जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सिंह का कहना है कि शासन के आदेश पर चयनित 402 किसानों की ऋण माफी के लिए पैसों की डिमांड जनरेट कर दी गई है। जल्द ही किसानों को लाभ मिल जाएगा।