फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

खेल मैदानों से युवाओं को मिलेगी उड़ान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
खेल मैदानों से युवाओं को मिलेगी उड़ान
विज्ञापन

हापुड़। जनपद के आठ गांवों में खेल मैदान बनने की सौगात मिली है। इससे सेना व पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को अब सड़क पर दौड़ लगाने से छुटकारा मिलेगा। साथ ही देश को अच्छे खिलाड़ी भी मिलेंगे। अल्पसंख्यक विभाग जल्द ही जनपद के 25 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक आबादी आठ गांवों में खेल मैदान की सौगात देगा। इससे बच्चों और युवाओं का सर्वांगीण विकास भी हो सकेगा।
गांवों में सेना, पुलिसभर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को मैदान के अभाव में सड़कों पर दौड़ लगानी पड़ती है। सड़कों पर दौड़ के दौरान हादसा होने की संभावना भी बनी रहती है। गत दिनों अल्पसंख्यक विभाग ने जिला युवा कल्याण विभाग से प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 25 प्रतिशत से अधिक आबादी वाले अल्पसंख्यक बाहुल्य आबादी वाले ग्रामों में खेल मैदान बनाने के जमीन मांगी थी। वहीं अब जिले के आठ गांवों में खेल मैदान बनेंगे और इनमें 200 मीटर के रनिंग ट्रैक की भी सौगात मिलेगी। इसकी मदद से खिलाड़ी फिजिकल टेस्ट की नियमित तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

----------
- चोट लगने की समस्या से भी मिलेगा छुटकारा
अक्सर सड़क पर दौड़ लगाने से चोट लगने का खतरा भी रहता है। ऐसे में सड़क पर दौड़ करते समय मौच आने, मशल्स डैमेज होने, मांस कुचलने जैसी आशंका बनी रहती है। अब युवाओं को खेल मैदान में अभ्यास करने से चोट लगने की संभावना कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
- इन गांवों को मिलेगी खेल मैदान की सौगात
हापुड़ गढ़ सिम्भावली धौलाना
1.डहाना 1.लुहारी 1.मुरादपुर 1. धौलाना
2.असौड़ा 2.अठसैनी 2.हरौड़ा
3.सलाई
------
- स्पोर्ट्स स्टेडियम जैसी होंगी सुविधाएं
गांवों के खेल मैदान पर सुविधाओं पर विशेष जोर रहेगा। मैदान में दो चेंजरूम, दो बॉयो टॉयलेट, मैदान का समतलीकरण, चारदीवारी, पीने के पानी की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पौधरोपण आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

--------
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुमन गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत युवा कल्याण विभाग से अल्पसंख्यक आबादी वाले गांवों में खेल मैदान के लिए जमीन मांगी गई थी। विभाग ने आठ गांवों में ग्राम पंचायत की जमीन होने की जानकारी दी है। जल्द ही गांवों में खेल मैदान बनवाए जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed