{"_id":"5d4489a18ebc3e6cad334cde","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1815666159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ जिले में सर्किल रेट रहेंगे यथावत-एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ जिले में सर्किल रेट रहेंगे यथावत-एडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ जिले में सर्किल रेट रहेंगे यथावत-एडीएम
हापुड़। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने एक आदेश जारी कर
एक आदेश कर स्पष्ट किया है कि जिले भर में सर्किल रेट वर्ष 2018 वाले ही यथावथ रहेंगे। वहीं शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक विजय पाल आढ़ती ने बैनामा लेखकों से मुलाकात कर सर्किल रेट यथावत रहने का आश्वासन दिया था।
पिछले चार दिनों से सर्किल रेटों में बढ़ोत्तरी नहीं किये जाने की मांग को लेकर लेकर बैनामा लेखक व अधिवक्ता अनिश्चित हड़ताल पर हैं। बुधवार को बैनामा लेखकों को हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी समर्थन दिया था।
शुक्रवार दोपहर को क्षेत्रीय विधायक विजय पाल आढ़ती ने हड़ताल पर बैठे बैनामा लेखक व अधिवक्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बैनामा लेखकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अगर मांगे नहीं मानी जाती है तो बैनामा लेखकों की मांगों को लेकर शासन से भी वार्ता की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने राजस्व मंत्री नन्दी से भी इस संबंध में वार्ता की।
विज्ञापन
एआइजी स्टांप शिवकुमार और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयनाथ यादव ने बताया कि बैनामा के लिए सर्किल रेट यथावत रहेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी ने भी आदेश जारी कर दिया है।