{"_id":"5d4489a38ebc3e6c9a25d4bd","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd181554283","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलपुर में दो घरों में लाखों की चोरी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलपुर में दो घरों में लाखों की चोरी, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलपुर में दो घरों में लाखों की चोरी
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में बृहस्पतिवार रात चोरों ने दो घरों में घुसकर सोने, चांदी के आभूषण और हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली। सुबह के समय ग्रामीणों को चोरी के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में भाकियू ने पुलिस द्वारा दो दिन में खुलासा न करने पर एसपी आफिस के घेराव की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार रात गांव रसूलपुर बहलोलपुर निवासी अरुण चौधरी पुत्र राजाराम घर के आंगन में सो रहा था। इसी दौरान चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। चोर घर में रखी लोहे की अलमारी को नीचे से तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने सुधीर कुमार पुत्र संत सिंह के घर को निशाना बनाया। संत सिंह पत्नी सुविता और बेटी शोभा, धेवते मनमीत के साथ बरामदे में सो रहे थे। चोर मकान के पीछे लगी लोहे की खिड़की तोड़कर अंदर कमरे में घुस गए। चोर संदूक का ताला तोड़कर उसमे रखे 20 हजार रुपये और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में गुस्सा है। उनका आरोप है कि पुलिस क्षेत्र में गश्त नहीं कर रही है। आए दिन चोरी की वारदात बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुचेसर चौपला पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करने में लगी रहती है। मामले में भाकियू नेता जतिन चौधरी ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में पुलिस मामले का खुलासा नहीं करती तो है पुलिस आफिस का घेराव किया जाएगा।