{"_id":"5d4488428ebc3e6c940d0c2f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1815372155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस में फिर प्रथम स्थान पर आया हापुड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस में फिर प्रथम स्थान पर आया हापुड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीआरएस में हापुड़ का फिर प्रथम स्थान
हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) में शिकायतों के निपटारे में जिले ने जुलाई माह में भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जून माह में भी जनपद प्रथम स्थान पर रहा था। डीएम ने इसके लिए अधिकारियों को बधाई दी है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जून माह में भी आइजीआरएस में आने वाली शिकायतों का विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने तत्परता से निस्तारण कराया। शिकायतों का समय और त्वरित निस्तारण होने पर प्रदेश सरकार द्वारा दी जानी वाली रैंकिंग में हापुड़ ने शत प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया है। जिलाधिकारी ने इस कार्य के लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने अपेक्षा की है कि उनके द्वारा आगे भी इसी प्रकार सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत जनता की समस्याओं का पूर्ण मानकों के अनुसार निर्धारित समय अवधि में निस्तारित कराया जाए। ताकि जनपद को आगे भी इसी प्रकार प्रथम स्थान प्राप्त होता रहे।
उधर, पिछले कुछ माह से लगातार आईजीआरएस में प्रथम आने पर हापुड़ के अधिकारियों में भी जोश दिखायी दे रहा है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि समस्याओं के निस्तारण की इस गति को बनाए रखें, ताकि आने वाले समय में भी लोगों की समस्याओं का समय के साथ निस्तारण हो सके।