{"_id":"5d4488ed8ebc3e6cc226a16a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1815349155","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारियों ने बैठक कर बनायी आंदोलन की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारियों ने बैठक कर बनायी आंदोलन की रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी छह को निकालेंगे मशाल जुलूस, बनाई रणनीति
हापुड़। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर राज्य कर्मचारियों की बैठक शुक्रवार को कृषि भवन में हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर 6 अगस्त को निकाले जाने वाले मशाल जुलूस को लेकर रणनीति बनायी गई।
परिषद के अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने बताया कि सरकार राज्य कर्मचारियों की विभिन्न मांगे मांगने के बावजूद शासनादेश जारी नहीं कर रही है। जिस कारण कर्मियों में असंतोष पनप रहा है, इसके विरोध में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राजय कर्मचारी 6 अगस्त को मशाल जुलूस निकालकर मुख्य सचिव व सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे। जिला मंत्री धर्मेंद्र जाखड़ ने बताया कि सरकार के उदासीन रवैया को देखते हुए कर्मचारी पुन: आंदोलित हो रहे हैं। बैठक में संगठन के संरक्षक मास्टर टेकचंद ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने राज्य कर्मचारियों की समस्या का निस्तारण नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में आरटीओ ऑफिस से अध्यक्ष आरए तिवारी, व्यापार कर के अध्यक्ष नंद किशोर सैनी, अमीन संग्रह विभाग से धनवीर चौधरी, वन विभाग से मोहम्मद खालिद, कृषि विभाग से शशि शर्मा व ज्ञानवीर सिंह, सिंचाई विभाग से सुरेंद्र शर्मा, विकास विभाग से हेमंत सोनी, पंचायत विभाग से दीपक, लेखपाल चकबंदी विभाग से राजकुमार चौधरी, बाल पुष्टाहार विभाग से पूजा वर्धन आदि मौजूद रहे।