{"_id":"5d4488418ebc3e6c9d3b5215","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd18153084","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 अक्तूबर को जिला मुख्यालयों पर झंडारोहण कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 अक्तूबर को जिला मुख्यालयों पर झंडारोहण कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 अक्तूबर को जिला मुख्यालयों पर झंडारोहण कराने की मांग
हापुड़। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर, 21 अक्तूबर को जिला मुख्यालयों पर झंडारोहण का आदेश पारित करने की मांग उठाई।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि 21 अक्तूबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद सरकार का गठन किया, जिसके पहले प्रधानमंत्री वह खुद थे। इस सरकार को 10 दिन में 11 देशों ने समर्थन दे दिया था, जिसमें रूस और जर्मनी शामिल थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनवीर सिंह ने मांग की देश के सभी जिला मुख्यालयों को दिशा निर्देश दिए जाएं कि वो 21 अक्तूबर को अपने मुख्यालय व जिला शहीद स्मारक पर झंडारोहण करें। जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि सर्वोच्च देशभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए 21 अक्तूबर को पौधा रोपण दिवस भी घोषित किया जाए।
इन मांगों को लेकर पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इस मौके पर जिला सचिव विजय वर्मा, मुकेश त्यागी, मुकेश प्रजापति, देवेंद्र कुमार, हरिराज सिंह, निर्मला शर्मा, सुमन त्यागी, मोनिका त्यागी, सतवीर प्रधान, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।