{"_id":"5d4488eb8ebc3e6cdf2c975d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1815305147","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतनौरा गांव में चकबंदी के विरोध में आज कलक्ट्रेट घरेंगे भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतनौरा गांव में चकबंदी के विरोध में आज कलक्ट्रेट घरेंगे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ता आज करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव
हापुड़। छतनौरा में चकबंदी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ न मिलने के विरोध में भाकियू भानु के कार्यकर्ता और ग्रामीण शनिवार को जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे। इस संबंध में बैठक कर ग्रामीणों ने रणनीति बनाई।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि छतनौरा गांव में पहले ही चकबंदी हो चुकी है, सभी ग्रामीण पूरी तरह इस चकबंदी से संतुष्ट हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी फिर से चकबंदी करने की तैयारी में है। इसका शुरू से ही ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।
नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी ने कहा कि जिले के बहुत से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल सका है। ऐसे में उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि इन मांगों के निस्तारण को लेकर शनिवार को ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में सुबीश त्यागी, राजेंद्र डागर, रवि भाटी, राधेलाल त्यागी, डा.ओंमकार, रामकुमार आर्य, जितेंद्र नागर, सतेंद्र गुर्जर, महेंद्र त्यागी, दीपक त्यागी, सुधीर त्यागी, भीम गुर्जर, विनोद त्यागी मौजूद रहे।