फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बारिश से हुआ जलभराव तरणताल बने गले-मोहल्ले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
hapur news
बारिश से हुआ जलभराव तरणताल बने गले-मोहल्ले
विज्ञापन

हापुड़। शहर में शुक्रवार सुबह हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। जलभराव की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों और बुजुर्ग को हुई। लोगों में पालिका अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा दिखा।
शुक्रवार सुबह से आसमान में काले-काले बादल छा गए और करीब सात बजे धीरे-धीरे बारिश होनी शुरू हो गई। देखते ही देखते तेज बारिश होने लगी। करीब तीन-चार घंटे की बारिश होने से जलभराव होने से लोगों आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोहल्ला मुज्जफरपुरा, देहली गेट, बुलंदशहर रोड, स्वर्ग आश्रम रोड, शक्ति नगर, गोल मार्केट, भगवानपुरी, पन्नापुरी आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। शहर के गली-मोहल्ले तरणताल बन गए। कई गली-मोहल्लों में घरों में भी बारिश का पानी पहुंच गया। इसकी वजह से लोगों को सामान भी खराब हो गया। नगर पालिका जेके आनंद ने बताया कि समय-समय पर नालों की साफ-सफाई कराई जा रही है। इससे लोगों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

- चमरी के लोगों ने पालिका चेयरमैन के खिलाफ की नाराजगी
चमरी और अपना घर कालोनी में सड़क नहीं बनने के कारण जलभराव की समस्या रही। लोगों को आवागमन करने में परेशानी हुई। चमरी निवासियों ने आरोप लगाया कि नालों की सफाई नहीं होने की वजह से थोड़ी बारिश होने पर ही जलभराव हो जाता है। वहीं सड़क नहीं बनने के कारण भी छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जबकि पूर्व में पालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने चमरी वासियों को जल्द सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को घरों में बारिश का पानी घुसने पर भाजपा कार्यकर्ता कमल चौहान ने पालिका के खिलाफ नाराजगी भी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आवास विकास में धसी सड़क
आवास विकास में शुक्रवार को बारिश के बाद सड़क धस गई। जब तक बारिश होती रही पानी उसके अंदर जाता रहा। कालोनीवासियों ने मानक के अनुरूप सड़क निर्माण न करने का पालिका पर आरोप लगाया।

- कुचेसर चौपला सर्विस रोड हुई जलमग्न
कुचेसर चौपला सर्विस रोड शुक्रवार को जलमग्न हो गई। इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव को लेकर लोगों में रोष है, जबकि गत दिनों ही एनएचएआई ने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेने के बाद नालों की सफाई कराई थी, लेकिन नालों की सफाई महज औपचारिकता को दर्शा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed