फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डाक कांवड़ की आवाजाही से बढ़ी रौनक, भोले के जयकारों से गूंजा शहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
hapur news
डाक कांवड़ की आवाजाही से बढ़ी रौनक, भोले के जयकारों से गूंजा शहर
विज्ञापन

हापुड़। शहर की सड़कों पर बम-बम भोले की धूम हो रही है। सड़के पूरी तरह से भगवा रंग में रंगनी शुरू हो गई। सड़कों पर दूर-दूर तक डाक कांवड़ से लेेकर कांवडिय़े ही नजर आ रहे हैं। पुलिस-प्रशासन भी कांवड़ व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क है। कांवडिय़ों के सेवाभाव में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
कांवडिय़े हरिद्वार और गोमुख से जल लेकर अपने-अपने गंतव्य स्थान को पहुंचने शुरू हो गए हैं। शहर की सड़कों पर कांवडिय़े ही कांवडिय़े नजर आ रहे हैं। जहां तक भी नजर उठाकर देखा जा रहा है तो दूर सड़के भगवा रंग में दिखाई दे रही हैं। सड़कों पर कांवड़ों को देखने के लिए लोगों भी पहुंच रहे हैं। विभिन्न थीमों पर आधारित कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र भी बन रही हैं। लोग बम-बम भोले की जयकारों से कांवडिय़ों का उत्साहवर्धन भी कर रहे हैं। शहर की सड़कों पर डाक कांवड़ों का हुजूम भी दिखाई दे रहा है। डाक कांवड़ हरिद्वार के लिए रवाना हो चुकी है। कांवड़ों में लगे बड़े-बड़े डीजे भक्तों को भी भोले के गीतों पर थिरकने को मजबूर कर रहे हैं। डाक कांवड़ के बीच गीतों और उनकी ध्वनि को लेकर प्रतिस्पद्र्धा भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

401 फिट का तिरंगा देखने का उमड़े लोग
हापुड़। रविवार को 401 फिट का तिरंगा कांवड़ यात्रा में शामिल रहा। बुलंदशहर के बीबीनगर ब्लॉक के गांव केशेपुर सठला के कांवडिय़ों ने बताया कि वह तीसरी बार 401 फिट लंबे तिरंगे के साथ कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान देशभक्ति गीतों पर कांवडिय़े देशभक्ति का जज्बा भी जगाते दिखे। तिरंगा यात्रा को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कांग्रेस सेवा दल ने लगाया कैंप
हापुड़। मेरठ रोड पर मिशन स्कूल के निकट शहर कांग्रेस सेवा दल ने रविवार को कांवड़ियों की सेवा के लिए कैंप लगाया। कांवड़ियों को फल, शीतल पेय, पानी व आराम की भी व्यवस्था की गई। सेवादल कार्यकर्ताओं ने बम-बम भोले से कांवड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, राजमोहन सिंह, निखिल वत्स, यशपाल सिंह, कुणाल, गौरव, अंकिता, अनूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed