फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शहीद के परिवारों से ठगी कर जुटाई करोड़ों की संपत्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
hapur news
शहीद के परिवारों से ठगी कर जुटाई करोड़ों की संपत्ति
विज्ञापन

हापुड़। मुठभेड़ के बाद कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा हरेंद्र बड़ा ही शातिर अपराधी है। सीआरपीएफ के फर्जी आईकार्ड और वर्दी के साथ उसने दर्जनों शहीदों के परिवारों को ठगी का शिकार बनाकर करोड़ों रुपये की संपत्ति एकत्र की है। बड़ी बात है कि ठगी के मामले में वह छह साल की सजा भी काट चुका है। पुलिस उसका पूरा रिकार्ड खंगाल रही है।

हापुड़ के सर्वोदय नगर कालोनी निवासी शहीद शोभित शर्मा के परिजनों से छह जून को सीआरपीएफ की वर्दी में उनके घर पहुंचे ठग ने शातिराना तरीके से सात लाख रुपये ठग लिए थे। मामले का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया गया था। तभी से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। पुलिस की पूछताछ और जांच में पता चला है कि इसका निशाना शहीद के परिजन ही रहते थे। ठगों ने पाकिस्तानी सेना द्वारा बार्डर से अगवा कर सिर काटने की घटना में शहीद हुए मथुरा के गांव शेरनगर निवासी सैनिक हेमराज के परिवार से वर्ष 2013 में दस लाख की ठगी की थी। बड़ी बात यह है कि वह इस मामले में छह साल की सजा भी काट चुका। उस दौरान उसने सेना की वर्दी में अमित नाम से ठगी को अंजाम दिया था। वह आर्मी हेडक्वार्टर से आने की बात कहकर हेमराज के परिजनों से मिला था। इसके अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के झांसी में भी शहीद के परिवारों से करोड़ों रुपये ठगे हैं। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी फर्जी आईकार्ड और दस्तावेजों के माध्यम से शहीदों के परिजनों को मुआवजे की बड़ी राशि दिलाने के बहाने घर पहुंचता था। इस दौरान बैंक उन्हें बैंक ले जाकर टैक्स का हवाला देकर उनके खाते में जमा धनराशि को निकालने या किसी और खाते में ट्रांसफर करने का झांसा देकर ठगी कर लेता था। शहीदों का पूरा रिकार्ड व ऑन लाइन हासिल करता था। उसने इसी ठगी के पैसे से गौतमबुद्धनगर में करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। जबकि उसका दूसरा साथी उसकी मदद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed