{"_id":"5d39f8e08ebc3e6ca8682c34","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1810412144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में 176 करोड़ से बनेगी हाईटेक गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में 176 करोड़ से बनेगी हाईटेक गोशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर में 176 करोड़ से बनेगी हाईटेक गोशाला
हापुड़। मेरठ जिले के गांव मिर्जापुर में श्री पंचायती गोशाला की 122 एकड़ भूमि पर 176 करोड़ की लागत से हाईटेक गोशाला के निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा गया है। हापुड़ की श्री पंचायती गोशाला के पदाधिकारी लखनऊ पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी से मुलाकात कर प्रोजेक्ट से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।
संगठन के पदाधिकारी प्रदेश सरकार से हाईटेक गोशाला के निर्माण की मांग कर रहे हैं। गोशाला का निर्माण होता है तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीस हजार बेसहारा गोवंशों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। बेसहारा गोवंशों को आश्रय देने और अन्नदाता की फसलों को होने वाले नुकसान को बचाया जा सकेगा। सरकार ने भी जिले भर में स्थायी और अस्थायी गोशाला के माध्यम से बेसहारा गोवंशों की देखभाल करने पर जोर दे रही है। जिले में 45 गो आश्रय स्थल है व दो कान्हा गौशाला बनाई जा रही हैं। फिर भी बेसहारा गोवंशों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। इस बाबत श्री पंचायती गोशाला ने मेरठ के गांव मिर्जापुर में 122 एकड़ भूमि पर गोशाला के निर्माण का प्रस्ताव लाया गया है। प्रधान नरेश अग्रवाल कसेरे ने बताया कि यह गोशाला प्रदेश की सबसे बड़ी गोशाला बनेगी। सरकार की मोहर लगने पर निर्माण होगा। इससे हजारों लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। उन्होंने गोशाला के मंत्री सुरेश गुप्ता और पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने मंत्री नंदगोपाल नंदी से मुलाकात की। उनके माध्यम से 176 करोड़ का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा गया है।