{"_id":"5d39f8098ebc3e6cf231a34e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1810399126","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल
हापुड़। बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश से नगर पालिका की पोल खुलकर सामने आ गई। गंदगी से चोक पड़े उफनते नालों ने सड़कों पर जलभराव कर दिया। दर्जनों गली, मोहल्ले पानी से लबालब हो गए। ऐसे में लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, बारिश से तापमान गिर गया। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी थी। बृहस्पतिवार को भी दोपहर तक भयंकर उमस रही। लेकिन इसके बाद आसमान में उमड़ते काले बादलों ने मौसम का मिजाज बदल कर रख दिया।
अपराह्न करीब 3.30 बजे बदरा खुलकर बरसे, जो देर शाम तक रुक रुककर बरसते रहे। इस बारिश ने नगर पालिका के सफाई अभियान की भी पोल खोल दी। शहर के अधिकांश नाले से निकली गंदगी सड़कों पर फैल गई। जिससे शहर के स्वर्ग आश्रम रोड, गोल मार्केट, शिवपुरी, फूटी लाइन, देहली गेट, मस्जिद वाली गली, त्यागी नगर, चैनापुरी, तगासराय आदि मोहल्लों में जलभराव होना शुरू हो गया।
विज्ञापन
आलम यह रहा कि बारिश के हल्के पड़ने पर भी जलभराव की समस्या बनी रही। लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ नाराजगी भी व्यक्त की। उन्होंने पालिका द्वारा बरसात से पूर्व नालों की समुचित सफाई कार्य में महज खानापूर्ति की। इससे अब बरसात में जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। अगर पालिका ने छोटे व बड़े नालों की समुचित सफाई कराई होती तो बारिश में लोगों को जलभराव से नहीं जूझना पड़ता। नगर पालिका ईओ जितेंद्र कुमार आनंद ने बताया कि नालों की सफाई का कार्य निरंतर चल रहा है। जहां पर जलभराव की समस्या हुई है वहां पर सफाई कर्मियों को भेजा गया है।
बुलंदशहर रोड पर घरों में घुस गया नाले का पानी
बुलंदशहर रोड पर देहली गेट गली के बाहर बना नाला गंदगी अटा पड़ा हुआ है। लोगों की शिकायत है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अब बुधवार को बारिश होने से नाला चोक होने की समस्या ने गलियों में जलभराव कर दिया। इससे कई लोगों के घरों में गंदा पानी भी भर गया। लोगों को जलभराव की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा।
धान के लिए बरसा सोना
बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश ने धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। क्योंकि यह बारिश धान के लिए सोना साबित होगी। इसके अलावा गन्ना, चारा की सफल को भी काफी लाभ पहुंचा है।
बरसात से ठप हुई देहात-शहर की बिजली
झमाझम बारिश के कारण दर्जनों स्थानों पर लाइन के इंसूलेटर में फाल्ट के चलते शहर, देहात की आपूर्ति गुल हो गई। निगम कर्मी बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे। शहरी क्षेत्र में लगभग तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही वहीं देहात के अधिकांश क्षेत्रों में रात भर सप्लाई ठप रही।
विद्युत पोल पर गिरा पेड़
झमाझम बरसात से फूलगढ़ी स्थित गूली में विशालकाय पेड़ विद्युत पोल पर गिर गया। इससे विद्युत पोल भी टूटने से मोहल्ले की बत्ती गुल हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जान, माल की क्षति नहीं हुई। हालांकि सूचना देने के बाद भी दो घंटे तक कोई विद्युत विभाग का कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे लोगों में रोष देखा गया।
कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड पर हुआ जलभराव
कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड पर बरसात के कारण जलभराव हो गया। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गंदगी के कारण नाला चौक होने से यह समस्या बनी। जलभराव के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। यहां तक की एक युवक की सर्विस रोड के गड्ढे में गिरने से मौत भी हो गई थी।
सिमरौली में दर्जनों घरों में घुसा पानी
बृहस्पतिवार को झमाझम बरसात के दौरान गांव सिमरौली में दर्जनों घरों में पानी घुस गया। ऐसे में ग्रामीणों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप था कि पानी सी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या बन रही है।