{"_id":"5d36172d8ebc3e6cc768a488","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1808161183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडप से अस्पताल और फिर मोर्चरी में बितायी पूरी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडप से अस्पताल और फिर मोर्चरी में बितायी पूरी रात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादिकपुर सड़क हादसा : सजे-धजे कपड़ों में मोर्चरी पहुंचे बच्चों के शव, चिकित्सकों के भी निकले आंसू
हापुड़। बुलंदशहर रोड पर गांव सादिकपुर के पास सड़क हादसे में मृतक बच्चों के शव सजे-धजे कपड़ों में मोर्चरी पहुंचे। बच्चे शादी समारोह से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पर बच्चों के शव देखकर चिकित्सकों की आंखें भी नम हो गई।
चिकित्सकों ने जब बच्चों के हाथों के कंगन और मालाएं उनके परिजनों को सौंपी तो वह फूट-फूटकर रोने लगे। बच्चों के परिजनों की पूरी रात पहले अस्पताल और उसके बाद पोस्टमार्टम हाउस में गुजरी। परिजनों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। मार्चरी पर मौजूद गांव सालेपुर कोटला निवासी राशिद ने बताया कि रविवार रात मंडप में खुशियों का माहौल था। दावतों का दौर चल रहा था। तभी यह मनहूस खबर आ गयी। मंडप में मौजूद लोग आनन-फानन में अस्पताल की दौड़ पड़े, जिनमें वह भी शामिल थे। अस्पताल पहुंचे शवों को देखकर हर कोई बदहवास था। मृतकों में उनके परिवार का भी एक बच्चा था। हर कोई अपने बच्चों की कुशलता जानने के लिए बेचैन था। शादी की खुशियां मातम में बदल चुकी थीं। अचानक हुए हादसे पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा था।
सड़क हादसे में मृतकों की सूची --
1. अनस (15) पुत्र इकबाल
2. गयूर (11) पुत्र पप्पू उर्फ जुल्फीकार
3. शिफा (9) पुत्री आबिद अली
4. अब्दुल रहमान (14) पुत्र राशिद
5. शहबाज (12) पुत्र मुश्ताक
6. इकराम (10) पुत्र मुश्ताक
7. सुहैल (13) पुत्र आबिद
8. सुफियाना (10) पुत्र खुर्शीद
9. अक्शा (12) पुत्री अबरार
10. आसिफ (10) पुत्र आरिफ
घायलों की सूची -
1. शहजाद (17) पुत्र न्याजअली
2. समर जहां (14)पुत्री आबिद
3. आसमोहम्मद (26) पुत्र लाला
4. फिरोज (15) पुत्र इकराम
5. जाबिद (12) पुत्र फरमान
6. नादिम (20) पुत्र बाबू खां
7. अफसार (05) पुत्र अबरार
8. दिलशाना (15) पुत्री मोबिन
9. समीर (11) पुत्र खालिद
10. आदिल (22) पुत्र जुल्फिकार
11. असद (4) पुत्र महबूब
12. इकरा
13. शबाना (20) पत्नी रिजवान
14. अलसिफा (8) पुत्री दिलशाद
नोट- सभी मृतक व घायल सालेपुर कोटला के निवासी हैं।