फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सादिकपुर सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 10 पहुंची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सादिकपुर सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 10 पहुंची
विज्ञापन

हापुड़। बुलंदशहर रोड पर गांव सादिकपुर के पास रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या दस हो गई है। जबकि 14 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वालों में सभी बच्चे हैं।
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद बच्चों के शव सालेपुर कोटला पहुंचे तो कोहराम मच गया। हर किसी का रो रोकर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में बच्चों का दफीना किया गया। उधर, पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार देर रात हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर पिकअप और कैंटर की भिड़ंत में धौलाना क्षेत्र के गांव सालेपुर कोटला निवासी नौ बच्चों की मौत हो गयी थी। सभी लोग पिकअप में सवार होकर शादी समारोह से घर लौट रहे थे। सोमवार को दुर्घटना में घायल सालेपुर निवासी आसिफ (10) पुत्र आरिफ की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या अब 10 पहुंच गई है। जबकि अभी भी करीब 14 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। दोपहर के समय पोस्टमार्टम के बाद बच्चों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। दोपहर बाद बच्चों का बेहद गमगीन माहौल में दफीना कर दिया गया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिजपुर थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि दुर्घटना के मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed