{"_id":"5d3616898ebc3e6cfe43b8b3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1808159173","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में मानक के अनुसार नहीं दी जा रही यूनिफार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में मानक के अनुसार नहीं दी जा रही यूनिफार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में मानक के अनुसार नहीं दी जा रही यूनिफार्म
हापुड़। सर्व शिक्षा अभियान के जिला समंव्यक भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को गढ़ क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण कर, यूनिफार्म की गुणवत्ता को जांचा। इसमें कई स्कूलों की ड्रेस प्रथम दृष्टता मानक के अनुरूप नहीं मिली, जिसका सैंपल लैब भेजने की संस्तुति की गई है।
डीसी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शंकर टीला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्वारा क्रय समिति का गठन नहीं किया गया, दो फर्मों से प्राप्त टेंडर ही खोल लिए गए और क्रय आदेश जारी कर दिया। टेंडर के साथ प्राप्त यूनिफार्म के नमूने प्रथम दृष्टया मानक के अनुरूप प्रतीत नहीं हो रहे हैं, उक्त सैंपल को लेब भेजा जाएगा।
शंकर टीला के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय एक परिसर में होने के बावजूद उन्हें संविलयन नहीं किया गया। प्रधानाध्यापक दीपक शर्मा द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाध्यापक को चार्ज भी नहीं सौंपा गया है, विद्यालय में फलों का वितरण भी नहीं किया गया।
विज्ञापन
पूठ के उच्च प्राथमिक विद्यालय में यूनिफार्म वितरण के लिए क्रय समिति का गठन नहीं किया गया। नान के प्राथमिक विद्यालय में चार शिक्षकों में से एक अनुपस्थित मिले। यूनिफार्म का क्रय आदेश जारी नहीं किया गया, जिसके चलते बच्चों को ड्रेस नहीं मिल सकी।
डेहरा कुटी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र संख्या काफी कम मिली। विद्यालय में ड्रेस के लिए क्रय समिति का गठन नहीं किया गया। जिस कारण छात्रों को समय से डे्रस नहीं मिल सकी। इसकी रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की गई है।