फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हरिद्वार के लिए रवाना हुए कांवड़ियों को जत्थे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
hapur news
हरिद्वार के लिए रवाना हुए कांवड़ियों को जत्थे
विज्ञापन

हापुड़। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ियों के शहर से गुजरने का सिलसिला तेज होने के बाद सोमवार को प्रशासन ने कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाली मीट की दुकानों को बंद करा दिया। उधर, सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ बढने लगी है। सोमवार को हरिद्वार से जल लेने जाने वालों की अच्छी खासी भीड़ शहर से रवाना हुई।
कांवड़ यात्रा को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए प्रशासन लगातार इस पर नजर बनाये हुए है। दूर दूराज के कांवड़ियों के शहर में आवक और हरिद्वार रवानगी को देखते हुए अधिकारियों ने सोमवार से कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाली मीट की सभी दुकानों को बंद करा दिया। सुबह से ही सभी दुकानें बंद रही। कांवड़ यात्रा पूरी होने तक दुकानों को पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, शहर से गुजरने वाले कांवड़ियों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। कांवड़ियों के जत्थे शहर से होकर गुजरने तेज हो गये हैं। जबकि हरिद्वार जल लेने जाने वाले भी बड़ी संख्या में विभिन्न वाहनों से रवाना हो रहे हैं। सोमवार को भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे रोडवेज बसों के माध्यम से हरिद्वार की ओर रवाना हुए। इस दौरान बम बम के उद्घोष से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed