फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लखनऊ तक पहुंचा 1.28 अरब के बिल का मामला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
hapur news
लखनऊ तक पहुंचा 1.28 अरब के बिल का मामला
विज्ञापन

हापुड़। चमरी निवासी एक व्यक्ति को 1.28 अरब रुपये का विद्युत बिल भेजने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। लखनऊ में ऊर्जा निगम के चेयरमैन की बैठक में भी इस मुद्दे पर संज्ञान लिया गया। अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। आनन फानन में बिल को संशोधित करा दिया गया है, 3136 रुपये का बिल बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि बिजली निगम के मीटर रीडर द्वारा मोहल्ला चमरी निवासी एक व्यक्ति को दो किलोवाट के घरेलू कनेक्शन का 1.28 अरब रुपये का विद्युत बिल जारी किया गया था। बिल को संशोधित कराने के लिए उपभोक्ता को निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। इस मामले को अमर उजाला ने 20 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उच्चाधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए मीटर रीडर से जवाब तलब किया है। उधर, लखनऊ में ऊर्जा विभाग के चेयरमैन ने अधिकारियों की बैठक लेते समय हापुड़ के इस मुद्दे पर संज्ञान लिया और उच्चाधिकारियों से इस समस्या पर ध्यान देने की बात कही। इसके बाद से स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आनन फानन में बिल को संशोधित करा, बिल को 3136 रुपये का बना दिया गया है, जिससे उपभोक्ता को राहत मिली है। अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि बिल में तकनीकी खामी के चलते बकायेदारी 1.28 अरब दिखा दिया गया था। इस मामले में मीटर रीडर से जवाब तलब किया है। इस तरह की लापरवाही भविष्य में न हो, इस संबंध में मीटर रीडिरों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed