{"_id":"5d30bc258ebc3e6cc45133be","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd180524416","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली से बोल रहा हूं, 20 हजार का इंतजाम करोण्ण्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली से बोल रहा हूं, 20 हजार का इंतजाम करोण्ण्
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली से बोल रहा हूं, 20 हजार का इंतजाम करो
हापुड़। हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव के फोन पर आई एक कॉल ने हड़कंप मचा दिया। इसमें फोन करने वाले ने स्वयं को कोतवाली से बताकर, 20 हजार रुपये का इंतजाम करने को कहा। इस संबंध में उद्यमी ने एसपी से शिकायत करने का निर्णय लिया है।
एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने बताया कि उनके फोन पर बृहस्पतिवार दोपहर एक कॉल आयी। इसमें फोन कर्ता ने बताया कि वह कोतवाली हापुड़ से बोल रहा है, एक महिला की हालत काफी खराब है। जिसके उपचार में चार लाख रुपये लगेंगे।
इसलिए जल्द से जल्द 20 हजार रुपये का इंतजाम कर दो। उद्यमी ने जब फोनकरने वाले का नाम पूछा तो उसने नाम के बजाय रुपयों का इंतजाम करने का दबाव बनाया। इससे उद्यमी परेशान हो गया, एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बात साझा करने पर अन्य उद्यमी ने उक्त नंबर पर फोन मिलाया तो वह बंद मिला। इस मामले की शिकायत एसपी से करने की बात कही है।
विज्ञापन
अमन गुप्ता ने कहा कि उद्यमियों को आए दिन इस तरह की कॉल व धमकियां मिलती रही हैं। पुलिस को उद्यमियों की सुरक्षा में कड़े प्रबंध करने चाहिए। ताकि उद्यमी बिना किसी डर के अपने व्यापार को बढ़ा सके। जिले में व्यापारियों व उद्यमियों की सुरक्षा राम भरोसे हैं। इस संबंध में एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिलकर मामले की शिकायत करेगा तथा उद्यमियों व व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा भी रखा जाएगा।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है। नंबर को सर्विलांस पर लगवा कर, मामले की जांच की जाएगी। दोषी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।