फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

स्टेशन पर टिकट मशीन खराब, यात्री परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
स्टेशन पर टिकट मशीन खराब, यात्री परेशान
विज्ञापन

हापुड़। भले ही रेल मंत्रालय लोगों के लिए बेहतर रेल सुविधा देने की कवायद कर रहा हो, लेकिन हापुड़ जंक्शन पर लगाया गया एटीवीएम सिस्टम लोगों को सुविधा देने के मापदंड पर खरा नहीं उतर रहा है। तीन में से दो मशीनों के खराब होने और एक के नेटवर्क में समस्या रहने से परेशानी बनी रहती है। जंक्शन पर लोगों को मेट्रो स्टेशन जैसी सुविधा मिलने पर दिक्कतें आ रही है।
हापुड़ जंक्शन पर हर दिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं। इसमें दैनिक यात्रियों की संख्या भी काफी ज्यादा है। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए टिकट काउंटर के अलावा एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीन) की तीन यूनिट भी लगाई है। इससे लोगों को टिकट लेने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, लेकिन आए दिन एटीवीएम खराब होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

क्या है एटीवीएम सिस्टम
- इसे ऑटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीन कहा जाता है। रेलवे स्टेशन पर इन ई-मशीनों के माध्यम से टिकट बनाया जाता है। इसके लिए मेट्रो की तरह एक कार्ड खरीदना पड़ता है। इससे आप स्वयं अपना जनरल टिकट निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदें कार्ड, पाएं सुविधा
- अगर आप रेलवे स्टेशन पर लाइन में लगकर टिकट नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप एटीवीएम कार्ड बनवा सकते हैं। इसमें मेट्रो कार्ड की तरह धनराशि डलवा सकते हैं। इससे कार्ड की मदद से मशीन से स्वयं टिकट निकाल सकते हैं। इससे धन के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।

कार्ड बनवाने वालों का गिर रहा ग्राफ
- मशीनों के आए दिन खराब होने से कार्ड बनवाने वालों का ग्राफ भी प्रभावित हो रहा है। बेहतर सुविधा नहीं मिल पाने के कारण इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या भी कम हो रही है। वहीं दूसरी ओर संबंधित कंपनी से कमीशन को भी कम कर दिया है।
स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर तीन एटीवीएम मशीन लगवाई गई हैं। इससे लोग बिना लाइन में लगे ही स्वयं अपना टिकट बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed