{"_id":"638a2ad53eb0056c7c5ed8eb","slug":"hapur-news-garh-news-gbd248621743","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का हत्या का आरोप
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का हत्या का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव दत्तियाना में एक महिला की संदिग्ध मौत होने पर मृतका के पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त कर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जनपद मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी मंटूरी ने सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसकी बेटी टीना की शादी वर्ष 2013 में थाना सिंभावली क्षेेत्र के गांव दत्तियाना निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद पति और ससुरालियों ने टीना को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे घर से भी निकाल दिया था। वर्ष 2017 में दोनों पक्षों के बीच ग्रामीणों की मौजूदगी में समझौता हो गया। जिसके बाद टीना अपनी ससुराल गांव दत्तियाना लौट गई। तीन बच्चों की मां बनने के बाद भी आरोपियों ने उत्पीड़न बंद नहीं किया। एक दिसंबर की शाम उन्हें टीना की मौत की सूचना मिली। जब वह सिंभावली पहुंचे, तो बेटी का शव बक्सर के सरकारी अस्पताल में मिला। पीड़ित ने दामाद समेत बेटी के अन्य ससुरालियों को नामजद करते हुए हत्या का आरोप लगाया है।
सिंभावली थानाध्यक्ष आशीष कुमार का कहना है कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।