{"_id":"6384e0ba0121f8759753180c","slug":"hapur-news-garh-news-gbd248422392","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: युवती से दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत पर भाई-बहन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: युवती से दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत पर भाई-बहन को पीटा
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत पर भाई-बहन को पीटा
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसकी शिकायत करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने भाई-बहन की पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता ने बताया कि तीन सितंबर की शाम वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक युवक उसके घर में घुस आया। जिसने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसके भाई समेत पड़ोस के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता का कहना है कि घटना के संबंध में उसने अपने भाई को बताया। जिसके बाद पिता और भाई उसे साथ लेकर आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे। जहां आरोपी के परिजनों ने उसके और उसके भाई की पिटाई कर घायल कर दिया। वहीं कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती का कहना है कि इस संबंध में उसने कोतवाली समेत एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर राकेश, उसके पिता रमेश समेत कपिल और बुद्धपाल के खिलाफ छेड़छाड़ समेत मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।