{"_id":"635bfd5490cf891ef80e36f8","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2467804121","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की हार्ट अटैक से मौत, सदमें में बहन ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की हार्ट अटैक से मौत, सदमें में बहन ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई की हार्ट अटैक से मौत, सदमे में बहन ने भी दम तोड़ा
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव गंदूगगला में भैया दूज पर एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ गया, जिसको देख बहन की भी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। भाई-बहन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं महिला के शव को ससुराल पक्ष के लोग साथ लेकर चले गए।
गांव गंदू नगला में बृहस्पतिवार को टुंडा वाल्मीकि (60 वर्ष) की बहन कमलेश (70 वर्ष) ने भाई को टीका कर भैया दूज पर्व मनाया। परिजनों के अनुसार त्योहार मनाने के बाद रात होने पर सब सो गए। इसी दौरान टुंडा को दिल का दौरा पड़ गया, परिजन तुरंत ही निजी अस्पताल में लेकर पहुंच गए और उसका उपचार कराना शुरू कर दिया। भाई की तबीयत खराब होते देख बहन कमलेश भी बेहोश हो गई। जिसके बाद परिजन उसको भी अस्पताल में लेकर पहुंच गए। जहां उपचार के दौरान बहन ने दम तोड़ दिया। वहीं एक घंटे बीतने के बाद पीड़ित भाई ने भी दम तोड़ दिया। भैयादूज के दिन भाई और बहन की एक साथ मौत होने से परिजनों समेत ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके बाद कमलेश के ससुराल वाले उसके शव को लेकर बुलंदशहर के नरसैना में लेकर लौट गए और वहां पर अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं टुंडा के परिजनों ने भी ग्रामीणों के साथ गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार कराया है। ग्रामीणों न बताया कि दोनों ही वृद्ध अवस्था में थे, जिनकी अचानक से तबीयत खराब होने पर निधन हो गया है।